उत्तराखंड में बड़ा हदसा, खाई में गिरी 12 जवानों से भरी ITBP की बस

(Bne)

उत्तराखंड के चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। आईटीबीपी की बस खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, ये बस 12 जवानों को लेकर जा रही थी। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। गनीमत यह है कि, अब तक किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व बचावकर्मियों का दल तुरंत मौके पर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर बचाव काम शुरू किया। पेड़ की वजह से बची सबकी जान मिली जानकारी के मुताबिक, ITBP की 14वीं वाहिनी बस पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। इस बीच यह हादसे का शिकार हो गई। खास बात यह है कि, जब बस खाई में गिर रही थी तो एक पेड़ से अटक गई। यही वजह है कि इस पेड़ के चलते बस में सवार जवानों की जान बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्हें सिन्याड़ी से पांच किलोमीटर दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की जान खतरे से बाहर है। ये है दुर्घटना का कारण अब तक मिली जानकारी और पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर ड्राइवर का ध्यान भटकने की वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षण देवेंद्र पींचा ने कहा कि, पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

Leave a Comment