Lucknow । उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर रविवार को एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां पर 4 मई और 11 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पिछले काफी दिनों से उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। इस स्थिति पर विराम लगाते हुए आज निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा पहला चरण 4 मई को है जबकि दूसरा चरण 11 मई को है। यहां पर मतगणना 13 मई को होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रथम चरण में 9 मंडलों में मतदान होगा । देखिए पूरी लिस्ट कब कहां होगा मतदान एक मतदान






