यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर,,, आरक्षण को लेकर बने ओबीसी आयोग ने पेश की रिपोर्ट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार की शाम को एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल आज आरक्षण को लेकर बनी ओबीसी आयोग ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 350 पन्ने की सौंपी गई इस रिपोर्ट के बाद यह बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट अब कैबिनेट में पेश की जाएगी इसके बाद ही यहां पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता।


उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने का आदेश दिए थे। और इसको लेकर बीते 28 दिसंबर को आरक्षण के लिए यूपी सरकार द्वारा रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष बनाते हुए चार अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आयोग का गठन करते हुए 6 महीने का अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। फिलहाल आज आयोग द्वारा यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश कर दी गई है इससे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में निकाय चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं।

Leave a Comment