बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों का आजादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं वह आज जे पी नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं।
बता दें आपको आज गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सारण जनपद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट प्रस्ताव के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि पर उनकी मूर्ति की स्थापना का प्रण लिया था और आज वह प्रण लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म जयंती के दिन पूरा हो रहा है।
नीतीश कुमार ने किया पलटवार
गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों का आजादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं वह आज जे पी नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल जो लोग बोल रहे हैं उनकी क्या भूमिका थी।





