Bihar election 2025 : बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अब पक्ष विपक्ष दोनों दलों के लोग पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने बेगूसराय में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुएएनडीए और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने आजादी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस आंदोलन ने हमें हमारा संविधान और वोट का अधिकार दिया। आज नरेंद्र मोदी और NDA की सरकार इसी अधिकार को छीन रही है। बिहार में SIR के तहत लाखों वोट काट दिए गए। 20 साल से चल रही NDA सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी व पलायन की विभीषिका में धकेल दिया है और अब जनता का वोट चोरी करके सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है। बिहार की जागरूक जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
अपने सम्बोधन में कही यह बात
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी या तो 20 साल आगे की बातें करते हैं या फिर अतीत की बातें करते हैं। क्या वे आपके वर्तमान की बातें करते कि आप पर क्या गुजर रही है? आपको रोजगार नहीं मिलता… बिहार के लोग कश्मीर से केरल तक रोजगार के लिए पलायन करते हैं। सारे बड़े उद्योग, जो आपकी संपत्ति थी, सब अपने दोस्तों को दे दिया। 20 साल सरकार चलाने के बाद कह रहे हैं कि अब हम रोजगार देंगे। तो अभी तक क्यों नहीं दिया?






