
Bihar election 2025 । बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है । इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे । दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान को लेकर सीएम योगी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा । जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग रामद्रोही हैं।
बता दे आपको बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और वहां पर पहले चरण का मतदान बीते 6 नवंबर को सकुशल संपन्न हो चुका है । जबकि 11 नवंबर को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होना है । बिहार में प्रचार प्रसार करने के लिए पक्ष और विपक्ष के लोग पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व है तो विरासत भी है विकास भी है और गरीब कल्याण भी है । उन्होंने कहा की याद करिए कि कांग्रेस के लोग ये राजद के लोग रामद्रोही हैं यह लोग कहते थे राम तो है ही नहीं अरे राम नहीं तो मां जानकी लेकिन यह लोग झूठे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग । ये लोग कहते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बन पाएगा राजद के लोगों ने राम मंदिर की रथ यात्रा को रोका था इनका सहयोगी समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाती है । उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब यह कांग्रेस राजद के लोग बोलते थे कि राम मंदिर नहीं बनने देंगे हम तभी बोलते थे कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे और यह लोग गोली और लाठी चलाते थे तब भी बोलते थे लाठी गोली खाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर आजा बन गया । अयोध्या में दुनिया का भव्य राम मंदिर सबसे सुंदर मंदिर अयोध्या में बन गया है।






