Bihar election 2025 । बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे । बिहार के दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा गांधी जी के तीन बंदर थे गांधी जी ने उनको उपदेश दिया था बुरा मत देखो बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो लेकिन आज इंडी गठबंधन के तीन और बंदर आ गए हैं । यह तीन और बंदर पप्पू टप्पू और अप्पू के नाम पर पप्पू सच बोल नहीं सकता टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इन लोगों को एनडीए सरकार के द्वारा किए गए विकास दिखाई नहीं दे रहे उसकी खुशबू इनको सुनाई नहीं दे रही है दिखाई नहीं दे रही। वह इसके बारे में बोल नहीं सकते सुन नहीं सकते देख नहीं सकते इसी वजह से यह सब दुष्प्रचार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कांग्रेस के नेता राहुल जब कहीं बाहर जाते हैं भारत के खिलाफ बोलते हैं भारत को अपमानित करते हैं विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित करते और इन सभी तीन इंडी गठबंधन की जोड़ी है यह तीन बंदरों की जोड़ी बिहार में खानदानी माफियाओं को गले लगा करके अपना शागिर्द बना करके बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं।
इन लोगों ने बिहार में जाति को जाति से लड़ाया.सीएम योगी ने कहा कि बंदूक और पिस्तौल से इन्होंने बिहार की पूरी व्यवस्था को कलंकित कर दिया। ये वही लोग हैं जो आपको जाति के आधार पर बांटते हैं, घुसपैठियों को आमंत्रित करते हैं, आपकी आस्था के साथ छेड़छाड़ करते हैं और फिर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते हैं।”






