
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है । पुलिस बस चालक की तलाश करने में जुटी है।
यह है मामला
बाजार खाला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर के रहने वाले कमरुज्जमा आज दोपहर बाइक से मदेयगंज थाना क्षेत्र में शिया कॉलेज के सामने रोड पार कर रहे थे । बताया जा रहा है कि इस समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी । लोगों का कहना है की टक्कर इतनी जबरदस्त तरीके से लगी थी की बाइक सवार दूर जा गिरा था। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश करने में जुटी है।







