यूपी के जालौन में बाइक सवार बदमाशों ने की युवती की गोली मारकर हत्या,,जांच में जुटी पुलिस

Jalaun news : उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। एट कस्बे में दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज बदमाशों की तलाश करना शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में एसपी जालौन ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देखिये खबर खबर चैनल पर


जालौन जनपद के एट में हुई घटना के संबंध में एसपी जालौन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय युवती रोशनी एनधा की रहने वाली है। आज वह एट आई थी उसी दौरान दो हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस के अनुसार घरवालों से पूछताछ में पता चला कि इस घटना को अंजाम उसके घर के लोगों ने ही किया है।

Leave a Comment