मन्दिर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में मंदिर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी गिरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा की बाइक रविवार को अपरान्ह चार बजे छठी माता मंदिर लेकर गए थे। बाइक बाहर खड़ी करके वह मंदिर में पूजा अर्चना के लिए चले गए। मंदिर से पूजा अर्चना करके जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। मंदिर के बाहर खड़ी बाइक के गायब होने पर उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment