रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर बाइकों में हुई भिडंत में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर किया गया।
गुरसरांय के अखिलेश कुमार (45) व रामनरेश (42) को स्किन प्रॉब्लम थी। बीते आठ माह से वह जालौन में दवा लेने के लिए आते रहे हैं। हर बार की भांति इस बार भी वह बाइक से जालौन दवा लेने के लिए आ रहे थे। जब वह छानी खास गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से जालौन निवासी श्याम सिंह (35) तेज रफ्तार बाइक लेकर छानी की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें आमने सामने पहुंची तो श्याम सिंह ने बेकाबू होकर बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइकों में भिडंत के बाद बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, बंगरा मार्ग पर सुढ़ार पुलिया के आगे बाइक चालक रामनारायण प्रजापति निवासी ग्राम रौरा थाना रेढ़र की बाइक से सामने से आ रहे बाइक सवार कल्लू निवासी मलकपुरा की बाइक की टक्कर हो गई। कल्लू के साथ उनका एक साथी भी सवार था। आमने सामने हुई टक्कर में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया।






