रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शनिवार को महात्मा ज्योतिवा राव फूले की जयंती महात्मा ज्योतिव राव फूले जूनियर हाई स्कूल हीरापुर में धूमधाम से मनाई गई।
जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य जीवाराम कुशवाहा ने कहा कि देश में लड़कियों की शिक्षा की नींव के जनक महात्मा ज्योतिवा राव फूले ही रहे हैं। उन्होंने लड़कियों के लिए पहला स्कूल सन् 1848 में पुणे मे खोला। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। बताया कि यदि एक लड़की शिक्षित होती है तो वह दो कुलों को शिक्षित करती है। इसलिए लड़कियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जानी चाहिए। कहा कि नारी शिक्षा के अग्रदूत, विधवाओं की देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले महात्मा ज्योतिवा राव फूले के योगदान को देश भुला नहीं सकता है। इस दौरान महात्मा ज्योतिवा राव फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उपस्थितजनों ने अपनी बच्चियों को शिक्षा दिलाने की शपथ भी ली। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस मौके पर शिवम प्रजापति, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, महेंद्र सिंह, राजीव कुशवाहा, माही गौतम, राधिका तिवारी, अंश पांचाल, सचिन कुमार, नैंसी पाल, दिव्यांशी पाल, कशिश कुशवाहा, परी कुशवाहा, पलक कुशवाहा आदि रहे।






