(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती स्थानीय गेस्ट हाउस में मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने उन्हें याद कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव दादी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित नेताजी एक जुझारू व कर्मठ नेता थे। वह हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने की कला थी। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रियांश सोनी एवं अमन वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा,, दीपू त्रिपाठी, थोपन यादव, नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, विक्रांत यादव, विनय श्रीवास्तव, नारायण सिंह सेंगर, गजराज कुशवाहा, हरिश्चन्द्र यादव, सुरेश राव डेंगरे, नरसिंह यादव आदि मौजूद रहे ।





