
lucknow news today। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर 1008 भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।भक्तों ने भगवान को चांदी के पालना में झुलाया। मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन भगवान का अयोध्या में इक्ष्वाकु वंश में जन्म हुआ था, उनके पिता राजा नाभिराय चौदहवें कुलकर थे,यह समय तीसरे काल का अंतिम समय था और कल्पवृक्ष नष्ट होने लगे भोग भूमि समाप्त हुई और चतुर्थ काल अर्थात कर्म भूमि प्रारंभ हुई
भगवान के अभिषेक एवं पूजन के बाद सभी भक्तों ने भगवान को चांदी के पालना में झुलाया, गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता, अर्चना, जूली, मनीषा, सपना, मोना, रश्मि,अल्पना , दीपिका,आरुषि जैन आदि ने भाग लिया।






