
UP news today। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को 11 जनपदों के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है।
बता दे आपको यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी थी मगर इन 11 जनपदों में नए जिला अध्यक्ष नहीं बन पाए थे और पार्टी की तरफ से नए नाम पर विचार किया जा रहा था आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जनपदों के जिला अध्यक्षों की नाम की घोषणा कर दी है।
इन जनपदों के बने नए जिला अध्यक्ष
जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन 11 जनपदों में नए जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हुआ है उनमें शामली से रामजीलाल कश्यप को अमरोहा से उदयगिरि गोस्वामी को सहारनपुर से अजीत सिंह राणा को बागपत से नीरज शर्मा को पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य को लखीमपुर से अरविंद गुप्ता को गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी को अयोध्या जिला से राधेश्याम त्यागी अयोध्या महानगर कमलेश श्रीवास्तव मिर्जापुर से लाल बहादुर सरोज और सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।








