विधायकों पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी,मीडिया से कही यह बात

किसानों की आय दोगुनी करने के वायदे को बताया झूठा, कहा एक बोरी खाद के लिए तरस रहे किसान

रिपोर्ट : राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

पढ़िए आपकी अपनी मसिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

बहराइच। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग ठेकेदारी कर रहे हैं। जनता की समस्या से किसी को कोई लेना देना नहीं है। सरकार ने किसानों की आय दो गुना करने का जो वादा किया था वह बिल्कुल झूठा है। आज किसान एक बोरी यूरिया खाद के लिए पुलिस की लाठियां खा रहा है।यहां तक की लाइन में लगने के बाद शाम को घर लौट आता है। किसान बेरोजगार की समस्याएं मुझसे सही नहीं जा रही है।इसलिए मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह 2017 में भाजपा की लोक लुभावनी नीतियों में पड़कर पार्टी से जुड़े थे और 6 साल से वह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास छलावा है। युवा बेरोजगार है नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। भाजपा शासन काल में 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई। इतना जरूर हुआ है कि किसान यूरिया और डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहा है। पुलिस की लाठियां खा रहा है। यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम पर है। समिति पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किस दिन भर लाइन में खड़ा रहता है। शाम होते ही घर वापस लौट जाता है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। किसान पंपिंग सेट से सिंचाई कर किसी तरह से धान की रोपाई करने में लगा हुआ है। लेकिन यूरिया खाद न मिलने के कारण अच्छी उपज हासिल कर पाना किसानों के सामने चुनौती है। डॉलर के मुकाबले रुपए का अवमूल्यन रिकॉर्ड स्तर पर है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि विधायक और पार्टी पदाधिकारी किसने की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है सभी परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ठेकेदारी और बालू खान के काम में लगे हुए हैं। सरकार में इन्हीं सब अव्यवस्थाओं के चलते मेरी सहनशीलता टूट गई है और मैंने प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं एक किसान हूं मुझे ईडी और सीबीआई का कोई डर नहीं है। जिले की सभी 1047 ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन कर किसानों को एकजुट करने का प्रयास करूंगा। जिससे कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

Leave a Comment