(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर भाजपा महिला मार्चो के तत्वावधान में हर्ष व्यक्त करते हुए मोहल्ले में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर महिलाओं ने बैठक कर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान निशा माहेश्वरी ने कहा कि संसद में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। इससे महिलाओं को अधिक अवसर मिलेंगे। राजनीति में भी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। भाजपा समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। निश्चित ही इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। बैठक के बाद गणेशजी मोहल्ले में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। जिसमें घर जाकर सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दे रही है। इसके अलावा गैस पर सब्सिडी भी दी जा रही है। विधवा महिलाओं को पेंशन और बेटी होने पर सरकार आर्थिक मदद भी कर रही है। इस सबके लिए महिलाओं ने मोदी सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सरिता कुशवाहा, प्रीति भसीन, सोनू सिकरवार, अर्चना खन्ना, नीलम गुप्ता, अनीता दुबे, रजनी, मधु पांडेय आदि मौजूद रहीं।
