भाजपा सांसद anurag Thakur ने किया हमला,,प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बड़ी बात

Delhi election news today । देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज गया है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur ) ने शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब घोटाला 2026 करोड़ का है और राजकोषीय घाटा भी इतना ही हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यह कैग रिपोर्ट कह रही है। भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2025 चल रहा है, लेकिन मैं 2026 की बात करने आया हूं। क्योंकि 2025 वित्तीय वर्ष है, लेकिन शराब घोटाला 2026 करोड़ रुपये का है। जी हां, दिल्ली शराब घोटाले से 2026 करोड़ का राजकोषीय घाटा हुआ है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि हम पाठशाला बनाएंगे, लेकिन पाठशाला की जगह मधुशाला बनी। आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये झाड़ू की बात करते थे, झाड़ू से दारू पर आए। ये स्वराज की बात करते थे, लेकिन स्वराज से शराब पर आए। इनकी 10 वर्षों की ये यात्रा घोटालों और आप के पाप की है। उन्होंने कहा कि इनके 8 मंत्री, 15 विधायक, 1 सांसद और यहां तक कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी जेल गए। हिंदुस्तान में आजादी के बाद कोई ऐसी सरकार नहीं होगी, जिसने इतने पाप किए होंगे, जितने आप ने किए हैं।

Leave a Comment