भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी आज सुबह टीएमसी नेता अखिल गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए नॉर्थ एवेन्यू थाने गयी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को इस पर बोलना चाहिए और उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

यह था मामला
टीएमसी नेता व पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी ने शुक्रवार को नन्दीग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। उनके ऐसा बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भाजपा ने जब उन्हें इस बयान को लेकर घेरा तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद अखिल गिरी ने माफी मांग ली थी।
भाजपा सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
टीएमसी नेता के खिलाफ भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी शिकायत दर्ज कराने दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने पहुँची।
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मीडिया से कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिल गिरी ने राष्ट्रपति को सिर्फ 11 नवम्बर को ही नही बल्कि इससे पहले भी 27 अक्टूबर को राष्ट्रपति का अपमान किया था और अभी तक ममता बनर्जी जो खुद एक महिला हैं उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया ममता बनर्जी को इस पर बोलना चाहिए और उन्हें तुरंत अखिल गिरी को बर्खास्त कर देना चाहिए।




