भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया राहुल गांधी पर करारा प्रहार,, कही यह बात

BJP national president JP Nadda attacked Rahul Gandhi, said this

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है । आज एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि जब जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है और जब उसका लोहा लोग मानते हैं तब हमारे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बढ़ते गौरव से पता नहीं उनको क्या समस्या हो जाती है यह गौरव उनको अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की वैक्सीन लेने के लिए तैयार बैठी है तुम भारत की वैक्सीन पर प्रश्न खड़े करते हो जबकि दुनिया की अन्य वेक्सीनो की तारीफ करते हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे। और वह हिंदू मुस्लिम को डिवाइड करने की भी बात करते है। वह समाज में विभाजन हो इसका भी प्रयास करते हैं और ऊपर से आप कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा कि आप नफरत का मेगा शॉपिंग माल खोल कर बैठे हो। उन्होंने कहा कि अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है इनके साथ कौन खड़ा था भारत होंगे तेरे टुकड़े इंशाल्लाह इंशाल्लाह इनके साथ कौन खड़ा था। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी हमेशा भारत के आत्मविश्वास को कमजोर करने का काम करते हैं।

सुनिए Bjp के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment