जालौन जनपद के कोटरा में भाजपा पदाधिकारियो ने चलाया स्वच्छता अभियान,, दिया ये सन्देश

जालौन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को यूपी के जालौन जनपद के कोटरा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए कस्बे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तौर पर मना रही है। इसी कड़ी में आज यूपी के जालौन जनपद के कोटरा कस्बे में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा कस्बे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय भाजपा पदाधिकारी संजय सैनी उर्फ संजू ने बताया कि आज कोटरा कस्बे में स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत कस्बे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर
सभी बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Comment