वरिष्ठों के आशीर्वाद से केंद्र में बनेगी भाजपा की सरकार
(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आज वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने 2024 विजय का बिगुल बजा दिया है। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री रवींद्र शुक्ल ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकताओं के आशीर्वाद से ही भाजपा की सरकार बनेगी। अपनी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से मिलना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि जो काम किसी ने सोचा तक नहीं था वह मोदी सरकार ने कर दिखाया। उन्होंने कहा भाजपा एक व्यक्ति एक परिवार ने नही बनाई इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आप जैसे लाखों- करोड़ों कार्यकर्ताओं ने बनाया है। यह बात नगर के शिव ग्लैक्सी व जिला भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कही ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। पूर्व मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों उज्जवला, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, महाशक्ति बनने जा रहे भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की कार्यशैली को सराहा। उन्होंने कहा कि पहले गठबन्धन सरकारें बनती थी, अब विपक्षी गठबंधन बन रहा है। राहुल गांधी विदेश में जाकर मोदी विरोध में स्वयं को ही हंसी का पात्र बनाने का काम कर रहे है।उन्होंने प्रदेश की व्यवस्था और जंगलराज के खात्मे का जिक्र करते हुए आमजन तक सरकार के काम पहुंचाने के लिए कार्य करें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने की व संचालन भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने किया।

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कांत पाठक, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर,जिला महामंत्री शिव सिंह भारती,नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा,ललिता दिवाकर,प्रेम गुप्ता,राजेश अग्निहोत्री, गिरीश तिवारी,जीत कुमारी दुवे,योगेंद्र कोरी,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान आसाराम राजपूत,मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान,मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत,रजत दीक्षित,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया पांडेय,राजा भदौरिया आदि मौजूद रहे।
Contact for advertisement : 9415795867







