भाजपा प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने सपा प्रवक्ता खिलाफ दर्ज कराया मामला,, ये है आरोप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने सपा प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है । बीजेपी के प्रवक्ता हीरो बाजपेई का आरोप है कि सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी डिबेट के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुरु महंत अवैधनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हजरतगंज थाना पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

यह है मामला

भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी चैनल पर चल रही टीवी डिबेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गुरुमहंत अवैद्यनाथ के खिलाफ काफी अमर्यादित टिप्पणी की है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जब उन्होंने रोका तो उसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्होंने काफी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया । भाजपा प्रवक्ता की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने 153 A 295A 298 , 504 505 ( 2 )आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने दी ये तहरीर

Leave a Comment