भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पयागपुर का जन्मदिन मनाया

राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

पयागपुर, बहराइच। जिले में हुजूरपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया गया। विधायक ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंच पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने विधायक को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। विधायक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी जनता के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।
कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी और हुजूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, महेंद्र पाठक, संचित सिंह, संजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह बृजेश सिंह प्रेम नाथ सिंह अवधेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment