(ब्यूरो रिपोर्ट)
Kalpi / jalaun news today । जालौन जनपद के कालपी में बुधवार को नवीन गल्ला मंडी में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। भाकियू ने बैठक में ओवर रेटिंग का मामला डीएपी का मुद्दा छाया रहा। वही विभिन्न समस्याओं अन्ना गोवंशों व्यवस्थित करने, खतौनी के लिए हो ज्यादा पैसे मांगे सहित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौपकर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
पंचायत में संबोधित करते हुए संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ ने कहा कि वतर्मान समय में किसानों के सामने तमाम समस्याएं है। लेकिन उसका निदान नही हो रहा है। पंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आठ सूत्रीय मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को सौपते हुए बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राइवेट डीलर 150 से दो सौ रुपये अधिक दाम में खाद बेच रहे है। समितियों में खाद नही होने के कारण किसान ओवर रेट दामों में खाद खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। खतौनी के लिए 20 रु. में ग्राम पंचायत के सभी खाते निकलते थे, जो कि वतर्मान में दो सौ से तीन सौ रु खर्च करने पड़ रहे हैं कालपी तहसील के अधिकांश ग्रामों में गौवंश व्यवस्थित नहीं है, जो फसलों को चैपट कर रहे हैं गौवंशों को व्यवस्थित कराया जाए राजकीय नलकूपों के रैंम्प व नदियों को ठीक कराया जाए नहर, माइनरों व नालियों को खुदवाया जाए, जिससे पलेवा करने में किसानों को परेशानी ना हो जिन किसानों के खातों में फसल बीमा राशि नहीं गई है उन खातों में फसल बीमा राशि को भेजा जाए। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, जयराम कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, जगमोहम, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश, अनुराग पांडेय, कालका प्रसाद आदि लोग मौजूद रहें।






