जालौन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, महदानियो ने किया ब्लड डोनेट

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में दावते इस्लामी इंडिया के गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के तत्वावधान में कोंच रोड स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया।
शिविर का शुभारंभ संस्था के बुंदेलखंड निगरां सैयद आमिर अत्तारी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और ऑपरेशन के दौरान कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्तदान करने वाले लोग किसी के लिए जीवनदाता बन जाते हैं। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है। कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़ी आशाओं को भी जीवित रखता है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है। इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं हो सकता। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में रक्त की भारी कमी पाई जाती है। डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। रक्तदान समाजसेवा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में काम आ सकता है। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को संस्था की ओर से प्रोत्साहित किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर इकबाल मंसूरी, जाकिर सिद्दीकी, भूरे कुरैशी, जब्बार कुरैशी, कफील मेंबर, नफीस मेंबर, डॉ. मुख्तार, डॉ. माशूक सिद्दीकी, निजाम अत्तारी, साबिर अत्तारी, अस्पताल संचालक जसवंत सिंह, जुनैद अत्तारी, अशरफ अत्तारी, राशिद बरकाती, सोहेल, इकबाल, कासिम आदि मौजूद रहे।