जालौन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन,,इतने लोगों ने किया रक्तदान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में शनिवार को स्थानीय एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारा आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का स्किन रोग विशेषज्ञ डां एके मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बैंक द्वारा आयोजित किए गए शिविर में 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि कई बार लोगों को समय पर रक्त मिलने में दिक्कत होती है और कई बार रक्त न मिलने पर व्यक्ति की जान चली जाती है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। इससे जरुरतमदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही ऐसे आयोजन से समाजिक सेवा का भाव भी जगता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों को जीवनदान प्रदान कर सकता है। शाखा प्रबंधक राहुल गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग के साथ सामाजिक सरोकार के काम करने का भी प्रतिफल मिलता है। बैंक इस दिशा में भी कार्य करती है। इस शिविर का उद्देय भी यही है कि लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित हो सकें और लोगों की जान बचाने में सहयोग किया जा सके। इस शिविर में 15 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर में सीनियर मैनेजर गौतम गुप्ता, उपशाखा प्रवन्धक अनुराग द्विवेदी, शिवम द्विवेदी, मयंक तिवारी, एकता राजपूत, ललित चतुर्वेदी, आदित्य, रविंद्र सिंह, गजेंद्र यादव, वर्षा शिवहरे, सुरजीत, रिजवान खान, राजीव गुप्ता, चंदन मिश्रा, रंजीत सिंह, रजनीश आदि मौजूद रहे।