सेंट वारिस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया रक्त परीक्षण शिविर ,,, इतने लोगों ने कराया रक्त परीक्षण

Blood test camp organized by St. Varis Educational Society, so many people got blood test done

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 17 साल से गरीबों व वंचित लोगों के लिए काम कर रही सामाजिक संस्था सेंट वारिस एजुकेशनल सोसाइटी ने गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा संचालित सेंट वारिस स्कूल में रक्त परीक्षण कैंप का आयोजन कराया । आज आयोजित हुए इस रक्त परीक्षण कैंप का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व अन्य लोगों ने अपना रक्त परीक्षण कराया । इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि आज लगभग 200 लोगों ने अपना रक्त परीक्षण कराया ।

वर्ष 2006 से काम कर रही है संस्था

उल्लेखनीय है कि यूपी की राजधानी लखनऊ से संचालित सेंट वारिस एजुकेशनल सोसाइटी वर्ष 2006 से गरीबों व निर्बल एवं निर्धन लोगों के लिए कार्य कर रही है। इस संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य आयोजित कराए जाते हैं। इसी कड़ी में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा रक्त परीक्षण का कैंप संस्था द्वारा संचालित सेंट वारिस पब्लिक स्कूल में आयोजित कराया गया ।

लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के विशेषज्ञों ने कैंप में पहुंचकर रक्त परीक्षण किया गया।आज आयोजित हुए रक्त परीक्षण शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी रघुवर दयाल शुक्ला ने किया।

अध्यक्ष ने कही यह बात

आज राजधानी लखनऊ के पीजीआई के निकट स्थित एकता नगर में आयोजित हुए इस शिविर के सम्बंध में संस्था के अध्यक्ष अखिलेश सैनी ने बताया कि आज आयोजित हुए इस कैंप में रायबरेली रोड स्थित भारत डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से लगभग 250 बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों का रक्त परीक्षण किया गया।

ये रहे मौजूद

संत वारिस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित हुए रक्त परीक्षण सिविल के संबंध में संस्था के अध्यक्ष अखिलेश सैनी ने बताया कि आज आयोजित हुए इस शिविर में सेंट वारिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विभा सैनी उप प्रधानाचार्य ममता सैनी पूनम, विजय लक्ष्मी, रिया ,प्रगति, रिचा, श्वेता, निधि एवं आर्य समेत अन्य अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।

Leave a Comment