सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी टूटी नाली,,लोगों ने की यह मांग

Broken drain becomes a cause of trouble for the people coming to the Community Health Center, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बनी नाली लम्बे समय से खराब है। इसके अलावा गेट नंबर दो बंद होने से अस्पताल के एक ही गेट से मरीजों का आना जाना इसी गेट से होता है। इस गेट पर नाली टूटी होने के कारण आने वाली मरीजों व गर्भवती महिलाओं को दिक्कत हो रही है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार देवनगर चौराहे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे पर पानी निकासी के लिए नाली बनी हुई है। दरवाजे पर बनी नाली लम्बे समय से खराब पड़ी है। नाली टूटी होने के कारण अस्पताल में रिक्शा या कार से आने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। दुर्घटना में घायलों को इस नाली से निकलते समय बहुत दिक्कत होती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को यहां से निकलने में झटका लगने से पीड़ा बढ़ जाती है। लम्बे समय से टूटी पड़ी नाली के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में निर्माण कार्य भी हुआ। इसके बाद भी टूटी पड़ी नाली को नहीं बनवाया गया। समाजसेवी राकेश प्रजापति, जय विश्वकर्मा, संजय कुमार, मनीष परिहार, रूपेश लाक्षाकार ने मांग की है अस्पताल के मुख्य गेट की टूटी नाली को ठीक कराया जाय तथा मरीजों की सुविधा को देखते हुए गेट दो भी खोला जाय।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment