रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । बहुजन समाज पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत माधौगढ़ विधानसभा के बीहड़ पट्टी स्थित सेक्टर नरौल के ग्राम कदमपुरा (बूथ संख्या 18) में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं और उमड़ी भारी भीड़ में जोश भरते हुए आगामी चुनाव की रणनीति साझा की।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए लालाराम अहिरवार ने कहा कि चुनाव में सबसे अहम भूमिका बूथ कार्यकर्ताओं की होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे।” इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को एकजुट होकर मेहनत करने और 2027 में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में प्रभारी एवं प्रत्याशी आशीष पांडेय ने क्षेत्र की जनता की सदा सेवा करने का वचन दिया और विश्वास दिलाया कि वह हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे। बैठक को मानवेंद्र पटेल और शाकिर हसन ने भी संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश जाटव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संजय गौतम, धीरेंद्र चौधरी, किशुन लाल पाल, सरदार दोहरे (प्रधान), रमेश कुशवाहा (प्रधान), भानु, धीरज कुशवाहा, गुलाब पाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






