
Lucknow news today। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को एक बड़ा एलान किया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बसपा सुप्रीमो ने आज 1 घंटे से अधिक चली मीटिंग के बाद अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

इस बात की घोषणा स्वयं बसपा सुप्रीमो मायावती ने की । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज की गई घोषणा के समय बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद भी उनके साथ में मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को अपने पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की थी। इसी बैठक में आज उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का नाम भी घोषित किया । उन्होंने इस बात की स्वयं घोषणा की कि उनका भतीजा आकाश आनंद ही उनका उत्तराधिकारी होंगे।








