
UP news today। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज दूसरे दिन भी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया है। सोशल मीडिया साइट X पर लिखते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा अति पिछड़ों के साथ-साथ जबरदस्त दलित विरोधी पार्टी भी है । उन्होंने कहा कि हालांकि BSP ने पिछले लोकसभा आम चुनाव में सपा से गठबंधन करके उनके दलित विरोधी चाल चरित्र चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा फिर अपने दलित विरोधी जातिवादी एजेंट पर आ गई। उन्होंने कहा कि अब सपा मुखिया जिससे भी गठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से दूरी बनाए रखने की होती है जिसे मीडिया भी खूब प्रचारित करता है वैसे भी सपा के 2 जून 1995 सहित घिनौने कृत्यों को देखते हुए वह उनकी सरकार के दौरान जिस प्रकार से अनेकों दलित विरोधी फैसले लिए गए हैं जिनमें बीएसपी यूपी स्टेट ऑफिस के पास ऊंचा पुल बनाने का कृत्य भी है जहां से षड्यंत्रकारी अराजक तत्व पार्टी दफ्तर कर्मचारियों में व राष्ट्रीय प्रमुख को भी हानि पहुंचा सकते हैं जिसकी वजह से पार्टी को महापुरुषों की प्रतिमाओं को वहां से हटाकर पार्टी प्रमुख के निवास पर शिफ्ट करना पड़ा।






