पशुशाला में लगी आग ,,झुलसने से भैंस की मौत,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार की रात पशुशाला में अचानक आग लगने से पशुशाला में छप्पर के नीचे बंधी भैंस झुलस गई। पशुपालकों ने भैंस को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके। दमकल व आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के घर के पीछे के हिस्से में पशुओं का आश्रय स्थल बना हुआ है। मंगलवार की रात पशुपालक ने महेंद्र प्रताप सिंह ने दूध निकालने के दौरान मच्छर भगाने के लिए आग जलाकर धुआं कर दिया था। पशुओं का दूध निकालने के बाद वह दूध देने के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक आग तेज हो गई। जब तक वह दूध देकर लौटते तब तक आग ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझ नहीं सकी। बल्कि बारिश में छप्पर पर डाली गई पन्नी से आग और बढ़ गई। इस दौरान पशुपालक ने छप्पर के नीचे बंधी भैंस को निकालने का प्रयास किया। लेकिन छप्पर पर पन्नी पिघलकर नीचे टपकने के चलते वह पशु तक नहीं पहुंच सका और आग में भैंस काफी झुलस गई। जिसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक भैंस की मौत के साथ ही वहां रखा कुछ सामान भी जलकर राख हो गया। पशु पालक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment