Gonda news today : उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र में रविवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो में सवार 15 लोगों में से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.घायलों को गंभीर चोटें आयी है। जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव से खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी उनकी बोलेरो सरयू नहर में गिर गई और डूब गई। हादसे की जानकारी सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया और स्थानीय प्रशासन से घायलों को समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों के परिजनों को 5 -5 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।
हादसे के बाद बचाव कार्य जारी
यह हादसा इतना भयानक था कि स्थानीय लोगों और पुलिस को गाड़ी से लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीमों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गाड़ी में से 11 शवों को बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में मौजूद कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
CM योगी ने जताया दुख और 5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की