मेरठ में बस रोककर दबंगो ने की छात्र की पिटाई,, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,,

UP News Today । यूपी के मेरठ जनपद से एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ में एक बस से जा रहे छात्र को तीन चार दबंगों ने फिल्मी स्टाइल में बस रोककर बैठे छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्र वहाँ मौजूद अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा मगर कोई आगे नहीं आया । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो दबंग बस की सीट पर बैठे एक छात्र को बुरी तरह पीट रहे हैं और छात्र अन्य से मदद की गुहार लगा रहा है मगर दबंगो के आगे सभी बेबस रहे । पहले वायरल इस वीडियो को हापुड़ का बताया जा रहा था तब हापुड़ पुलिस ने इनकार करते हुए घटना मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र का बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।