महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई घटना
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रायगढ़ जिले में हुई इस घटना के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली इलाके में एक बस गहरी खाई में गिर गई । बताया जा रहा है कि बस पुणे से आ रही थी और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए ।
एसपी ने विस्तार से जानकारी

खोपोली में बस खाई मैं गिरने की घटना को लेकर रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घाडगे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह चार 4:30 बजे की है और बस पुणे से आ रही थी तभी यह रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 12 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 29 लोगों को बचा लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने व्यक्त किया दुःख

रायगढ़ जिले में कोई इस दर्दनाक घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी और ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए निवारक कार्रवाई की जाएगी । एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।





