आसपास के जिलों में किराएदार बन लखनऊ में घटना को देते थे अंजाम,,, लखनऊ पुलिस ने किया 5 शातिर बदमाशों को अरेस्ट,,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस ने आज पांच ऐसे शातिरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो लोगों के साथ टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान के अलावा अन्य चीजें भी बरामद की है ।

डीसीपी सेंट्रल ने विस्तार से दी जानकारी

अपर्णा आर कौशिक डीसीपी सेंट्रल लखनऊ

पकड़े गए पांचों बदमाशों के संबंध में लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पांचों बदमाश गोंडा के रहने वाले हैं और लखनऊ के आसपास के जिलों में यह किराए का मकान ले लेते थे और घटना को अंजाम देने के लिए यह सभी लखनऊ आते थे और वारदात को अंजाम देकर अपने उस ठिकाने पर फरार हो जाते थे जहाँ इन्होंने किराए का मकान ले रखा था। आज लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने इन पांचों को धर दबोचा है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में राजेश कुमार दिलीप कुमार अमर सिंह विकास और दिनेश कुमार है। यह सभी गोंडा के रहने वाले हैं और राजधानी लखनऊ में यह लोग वारदात को अंजाम देने के लिए ही आते थे। इसमें खास बात तो यह है कि यह सभी लखनऊ में घटना को अंजाम तो देते थे मगर वारदात करने के बाद यह अपने आसपास के उस किराए के मकान में चले जाते थे जहां पर यह अपना ठिकाना बनाते थे जिन्हें आज पुलिस ने धर दबोचा है।

यह हुआ बरामद

पकड़े गए बदमाशों के संबंध में लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने बताया कि पांचो शातिर बदमाश है और इनके कब्जे से चार ब्लैंक चेक जमा रसीद विभिन्न बैंकों के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड डीएल व 5 मोबाइल फोन एवं ₹15575 भी बरामद हुए हैं इसके अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई गाड़ी भी बरामद की गई है।

सराहनीय काम करने वाली टीम को मिला ₹10000 का इनाम

डीसीपी अपर्णा कौशिक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम ने काफी मेहनत की है और इस सराहनीय काम करने वाली टीम को उनके द्वारा ₹10000 का नगद इनाम की घोषणा की गई है।

देखिये पूरी खबर हमारी चैनल : up news sirf sach

Leave a Comment