रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सरदार पटेल ने स्वयं या परिवार के लिए कोई कार्य नहीं किया बल्कि देश के लिए त्याग किया है। उनसे लोगों को प्ररेणा लेनी चाहिए। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नगर में देचनगर चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कही।
नगर के देवनगर चौराहे पर सुंदरीकरण के बाद लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नमाममि गंगे योजना में लोग सहयोग करें। सड़कों खुद रहीं हैं लेकिन उनको भी ठीक कराया जाएगा। तभी ठेकेदार को पेमेंट होगा। अभी की थोड़ी परेशानी से आगे परिणाम सार्थक होगा। महिलाओं का डर खत्म हुआ है आज रात में भी एक मां अपनी बेटी को अकेले लेकर रात में भी कहीं आ जा सकती है। कहा कि सरदार पटेल ने कोई कार्य अपने परिवार हित में नहीं किया, बल्कि देशहित में किया है। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज हम अखंड भारत में सांस ले रहे हैं। इससे पूर्व पूरा भारत छोटी छोटी रियासतों में विभाजित था, जिन्हें उन्होंने एक किया। उन्होंने स्वयं को परिवार के लिए नहीं देश के लिए खपाया है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह आपस में झगड़ा न करें बच्चों को शिक्षित करें ताकि वह आने वाले समय में राष्ट्रहित में कार्य कर सकें। क्योंकि आने वाला समय ज्ञान और शिक्षा का ही युग है। स्वरोजगार के लिए सरकार योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लें और मेहनत करके अपने परिवार का भरण पोषण करें साथ ही बच्चों को शिक्षित करना न भूलें। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन व जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम की इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, चेयरमैन नेहा मित्तल, सुरेश निरजन भैयाजी, आरपी निरंजन, जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, पुनीत मित्तल, गिरीश गुप्ता, यश पटेल, संजू खत्री, रिंकू निरंजन, आशोक सोनी, बृजभूषण सिंह, लल्ला तिवारी, सतीश सेंगर, धीरज बाथम, आशू तिवारी, ऊषा गुप्ता, निशा माहेश्वरी, माधुरी निरंजन, सरला दोहरे, शशि अग्रवाल, रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, सुभाष द्विवेदी, राजवीर सिंह , विश्वजीत सिंह ,बिटोली देवी, अनिल शिवहरे आदि मौजूद रहे।
चैनल पर देखिये पूरी खबर : up news sirf sach
केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण,,सम्बोधन में कही यह बात,,देखिये पूरी खबर
Like & Subscribe & Share & Comment






