जालौन में शुरू हुआ कारस देव लीग ,,इन टीमो के बीच भिड़ंत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कोंच रोड डीडी मैमोरियल स्कूल के पास कारसदेव प्रीमियर लीग (केपीएल) का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच में यंगस्टर उरई की टीम ने सागर इलेवन जालौन को 54 रनों से हराया।
केपीएल टूर्नांमेंट का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि सूर्या हनी यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल भी करियर के रूप में अपनाया जा सकता है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन बेहतर मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच यंगस्टर उरई और सागर इलेवन जालौन के बीच हुआ। जिसमें उरई की टीम के कप्तान अभिनय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। खेलने उतरी टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिनय ने पांच रनों की पारी खेली। दूसरे नंबर पर आए बल्लेबाज सैफ ने 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए खास योगदान दिया। जबकि उनका साथ दे रहे बिट्टू ने भी अर्द्धशतीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाए। इसके बाद माइकल 14 रन और आकाश ने 12 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर चार विकेट 174 रनों तक पहुंचाया। जबाव में खेलने उतरी सागर इलेवन टीम की ओर से अनुज ने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान दिया। बेटू तोमर ने 18 रनों की पारी खेली और कुशल पाल ने 17 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। टीम निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। मैच में यंगस्टर उरई को 54 रनों से विजेता घोषित किया गया।