मोहनलालगंज पुलिस के दो दरोगाओ के विरुद्ध दर्ज हुआ मारपीट व लूट का मुकदमा

(रिपोर्ट – संजय सिंह )

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार की देर रात 11 दिन पूर्व दी गई अधिवक्ताओं की तहरीर के आधार पर थाने के दो दरोगाओं के विरुद्ध मारपीट व लूट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए किए गए दरोगाओं के विरुद्ध नामजद दर्ज मुकदमे को लेकर गौरतलब है कि बीती 30 दिसंबर की देर शाम अधिवक्ता की कार रॉन्ग साइड से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। जिसके बाद पुलिस ने राहगीरों व अधिवक्ता मे कहासुनी व मारपीट के मामले में अधिवक्ता व उसके साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया था । पीड़ित अधिवक्ताओं ने कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार, तथा लाइट अफसर बीके सरोज पर बदसलूकी कर मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप लगाया था। 31 दिसंबर की सुबह मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मोहनलालगंज पुलिस पर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए रायबरेली लखनऊ हाइवे को 7 घंटे जाम कर आवागमन ठप कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। अधिवक्ताओं की महापंचायत के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू कर 3 दिनों के लिए सभी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर बार काउंसिल के सदस्यों व सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार की देर रात अधिवक्ताओं से बदसलूकी करने वाले दरोगा राजकुमार व वी के सरोज के विरुद्ध 323 504 वह 392 का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment