रिपोर्ट – सरफुद्दीन
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते मंगलवार की रात गोमती नदी में कार सहित गिरी एक पुरुष व महिला के मामले में एसडीआरएफ की टीम ने आज महिला के शव को खोज निकाला है जबकि पुरुष अभी भी लापता है । महिला का शव नदी से बाहर निकलने के बाद उसके साथी का रो रो कर बुरा हाल है ।

यह था मामला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाले अभिषेक नेपाल की वाली मीना कुमारी के साथ अपने दो अन्य साथियों समेत गोमती रिवर फ्रंट पर मंगलवार की रात में कार से घूमने गए थे तभी कार चारो लोगों सहित गोमती नदी में गिर गई थी स्थानीय लोगों के तत्परता के चलते दो लोगों को तत्काल बचा लिया गया था जबकि एक महिला और पुरुष नदी में समा गए थे 2 दिन से लगातार एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से महिला और पुरुष के शव को तलाश करने में जुटी थी आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने मीना कुमारी के शव को नदी से बरामद कर लिया है । पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Download our app : uttampukarnews





