एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से दी जानकारी
लखीमपुर खीरी जिले में बीते कल हुई दो सगी बहनों के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण के खुलासे के सम्बंध में एसपी लखीमपुर खीरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
एसपी ने दी विस्तार से जानकारी

लखीमपुर-खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में एसपी लखीमपुर खीरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बीते कल निघासन क्षेत्र के तमोली पुरवा में गन्ने के खेत में स्थित खैर के पेड़ की डाल से दो लड़कियों के शव उनके दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लगे हुए पाए गए थे। इस सूचना पर दोनों सगी बहनों की मां ने पड़ोस के गांव में रहने वाले लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में जुनेद सोहेल हाफिजुर रहमान का नाम प्रकाश में आया था। आज सुबह पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद जुनेद को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं इसके अलावा घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
आरोपियों ने पुलिस पूंछतांछ में बताई दरिंदगी की पूरी कहानी
एसपी लखीमपुर खीरी ने बताया कि जुनेद से हुई पूछताछ के बाद छोटे व करीमुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है इसके अलावा छोटू गौतम भी धर दबोच लिया गया है। एसपी लखीमपुर खीरी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह है दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए थे और इसके बाद उन्होंने जबरन दोनों से शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़कियां शादी की बात करने लगी तो उन्होंने इसी बात से उन्हीं के दुपट्टे से गला दबा कर उनकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया और फरार हो गए थे।
यह हुई थी घटना
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों के शव खेत मे लगे पेड़ से लटके पाए गए थे। मृतकों की माँ ने पड़ोसी गांव में रहने वाले लड़को पर बहलाफुसला कर ले जाने व हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। जब इस घटना की जानकारी अन्य गांव वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

प्रदर्शन की सुचना पर बड़ी संख्या में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया था मगर प्रदर्शन करने वाले लोग आरोपियों पर कार्यवाही की बात पर अड़े थे फिलहाल पुलिस ने आज इस घृणित घटना को अंजाम देने वाले दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है।