रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शराब के नशे में रंगबाजी दिखाते हुए शराब ठेके के सेल्समेन के साथ अभद्रता करने एवं मना करने पर सेल्समेन के साथ मारपीट कर उसे धमकाने की शिकायत पीड़ित सेल्समेन ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शराब ठेके पर सेल्समेन मयंक कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह शराब के ठेके पर बैठा था। तभी वहां गांव के ही मोहित, अरविंद व महर किशोर आए और उधार शराब मांगने लगे। जब उसने शराब उधार देने से मना किया तो अभद्रता शुरू कर दी और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर रंगबाजी दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विभिन्न मामलों में वांछित अरेस्ट
जालौन। विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गांव से पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ निवासी रामनिवास विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। गुरूवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।






