जर्जर मकान के बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज—–

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today । निगोहां के नहर खेड़ा गांव में घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया और फिर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें युवती समेत दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत करवाया। निगोहां थाने पहुंचे दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा दिया है।
निगोहां क्षेत्र के नहर खेड़ा गांव निवासी संतराम रावत ने बताया कि गांव किनारे बने घर में वह परिवार के साथ रहता है, वहीं गांव में ही उसका पुस्तैनी जर्जर मकान भी है जिसमें हिस्सेदार उसके चाचा रामसागर और गंगाप्रसाद भी हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने भाइयों शेरबहादुर गंगाराम,व पिता कल्लू के साथ पुस्तैनी मकान पर पहुंचकर अपने हिस्से की नाप कराकर मकान निर्माण की बात करने लगा जहां उसके चाचा रामसागर और गंगाप्रसाद व चचेरे भाई सर्वेश, रमेश , कैलास, पवन व सतीश ने मकान में हिस्सा न देने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर लाठी – डंडों से मारपीट की, जिससे संतराम, गंगाराम, शेरबहादुर ,कल्लू को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से रमेश और युवती रामप्रिंका भी घायल है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा और जांच शुरू की। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया गया है, दोनो पक्षों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।