रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मौरंग लदे डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी अखिलेश कुमार (50) ट्रैक्टर लेकर बीती 11 दिसंबर को अपने साथी नीतेश निवासी भगवंतपुर इटावा के साथ भाड़ा लेकर उरई आए थे। रात में काम निपटकार वह घर वापस लौट रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे किमी संख्या 19़5 छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे गरैरंग लदे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके साथी नीतेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक के बेटे विकास कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





