न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मामला,, जांच शुरू,,यह है आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग पांच माह पूर्व ग्राम शहजादपुरा में सार्वजनिक स्थल पर खड़े लोडर (छोटा हाथी) में आग लग गयी थी। आग लगने के कारण वाहन पूरी तरह जल गया था। वाहन स्वामी ने गांव के दो लोगों पर वाहन में आग लगने का आरोप लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानु प्रताप सिंह ने न्यायालय को बताया था कि उनके पास एक लोडर (छोटा हाथी) है। इसको चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था। वह लोडर को गांव में ही एक प्लॉट में खड़ा करता था। 23 नवंबर 2025 की रात में लोडर प्लाट में खड़ा था। रात में डेढ़ बजे गांव के नवीबक्स ने घर आकर बताया कि तुम्हारे लोडर में आग लगी हुई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो लोडर धू-धू करके जल रहा है।ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नही ंबुझी। आग लगने के कारण लोडर जल गया। उसे लगभग 2.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह लोडर प्लाट में खड़ा करता था तो गांव के दो लोग उसे मना करते थे। घटना के समय घटना स्थल पर आधी बोतल पैट्रोल से भरी मिली थी जिससे उन्हें अंदेशा है कि लोडर में आग लगाई है। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध रसीद व डालचन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

जालौन क्षेत्र में पत्नी ने लगाया पति पर पिटाई का आरोप,

जालौन। घरेलू कामकाज को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति शिवपूजन घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह विवाद करने लगे। जब उसने विवाद करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।