रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बकरी चोरी के साथ ही चोर मौके पर सात बकरी के बच्चों की गर्दन भी काटकर डाल गए थे। पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बकरी चोरों की तलाश शुरू की।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुरा निवासी पशुपालक सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसके भरण पोषण का साधन उसके पास 22 बकरियां व उनके 11 बच्चे थे। दो दिन पूर्व रात में घर के बगल में स्तिथ पशुबाड़े में में बकरियों व उनके बच्चों को बंद कर वह घर सोने के लिए आ गया। रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति दो कार लेकर आए और पशु बाड़े का दरवाजा तोड़कर उसमे बंधी बकरियों और उनके बच्चों को कार में डाल लिया। इतना ही नहीं शोर मचा रहे सात बकरी के बच्चों की गर्दन काटकर उन्हें मार दिया। कार लेकर जब वह जाने लगे तो पड़ोसियों ने आवाज सुनकर उसे फोन से जानकारी दी। जब वह बाहर निकला दो दोनों कार उसकी बकरियों को लेकर अलग अलग दिशाओं में चली गई। पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





