कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले चार दिनों से मामला दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे देश के पहलवानों ने आज जंग जीत ली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार की देर रात दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में यूपी के भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह था मामला
Wfi के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी आरोप के चलते पिछले चार दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के वह पहलवान धरने पर बैठे थे जिन्होंने कई खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया था।
यह था आरोप
देश की जानी मानी महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर सरकार से फरियाद की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी मांगों को न माने जाने के बाद पिछले चार दिनों से पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहलवानों के धरना प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया था जहां से आज कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया गया इसके बाद देर रात दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
दो प्रथनमिकी की गई दर्ज
Wfi प्रमुख ब्रजभूषण शरण सिंह पर दर्ज किये गए मामला को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रणव तायल ने न्यूज़ एजेंसी ani को बताया कि महिला पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई प्रमुख ब्रजभूषण शरण के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पहली नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप के से सम्बंधित है जो पॉस्को अधिनियम के साथ साथ ipc की धाराओं में व दूसरी अन्य शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर।
कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह सब आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सब खिलाड़ी मेरे इस्तीफे से संतुष्ट हो जाये तो में अभी इस्तीफा भिजवा दूंगा।