पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक,,, जारी किए ये निर्देश

समय से पूरा करें ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रो का निर्माण एम0 देवराज

(ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के निर्देशानुसार उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं ट्रांसमिशन के अध्यक्ष एम देवराज ने आज ट्रांसमिशन कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे उपकेन्द्रो एवं लाइनों के निर्माण को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।

Mail us your news : uttampukarnews@gmail.com


कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री देवराज ने कहा कि ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों एवं लाइनों की परियोजनायें निर्धारित समय से पूरी हों, इसके लिये अधिकारी लगातार मानीटरिंग करें। आपूर्ति को और बेहतर बनाये जाने के लिये ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों का समय से पूर्ण किया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों के निर्माण के लिये जमीन की व्यवस्था में शिथिलता एवं लापरवाही पर सख्त कार्यवाई के निर्देश दिये।

Download our app : uttampukarnews


अध्यक्ष श्री देवराज ने मुजफ्फरनगर, ललितपुर, फरूखाबाद, रायबरेली, मेरठ, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बस्ती, गाजीपरु, गाजियाबाद एवं सहारनपुर, के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्तावित 220 एवं 132 उपकेन्द्रों के लिये शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के लिये कहा। अध्यक्ष ने ट्रांसमिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिलाधिकारियों के मिलकर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराये। बैठक में उ0प्र0 ट्रांसमिशन कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment