माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने चन्द्रपाल गुर्जर,, फूल माला पहनाकर हुआ स्वागत

Chandrapal Gurjar becomes District President of Secondary Teachers Association, welcomed with flower garland

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)) के वार्षिक निर्वाचन में चंद्रपाल गुर्जर जिलाध्यक्ष बने। उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)) का वार्षिक निर्वाचन श्रीलक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहाव के सभागार में रामहेत सिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का वार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ यह निर्वाचन श्री लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह गौर, राकेश तिवारी, एनपी सिंह गौर, अनिल सचान व मोहित मनोहर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्य का संचालन सुशील कुशवाहा व नरेंद्र निरंजन ने संयुक्त रूप से किया। निर्वाचन में सर्वसम्मति से श्रीलक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहाव के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष एवं रामहेत सिंह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज ईगुई को जिला मंत्री चुना गया। इस दौरान प्रबंधक शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, डॉ. राकेश निरंजन, प्रताप सिंह राजा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, अजीत सक्सेना, राधेश्याम (बालजी), नरेंद्र पटेल, विनोदचंद्र मिश्रा, रामजी गुर्जर, जगदीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, श्यामू तिवारी, डॉ. नत्थूसिंह सेंगर, कांति शरण निरंजन, केके गुर्जर, दुर्गा प्रसाद आदि ने फूल मालाएं पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह गौर ने सभी चुने हुए पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया।

Leave a Comment